कृष्णेंदु मुखर्जी ने झोंकी ताकत मोदी लहर के बीच जीत का हुंकार

कृष्णेंदु मुखर्जी ने झोंकी ताकत मोदी लहर के बीच जीत का हुंकार

आसनसोल न्यूज़ :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, कोयलांचल की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। इसी कड़ी में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के जरिए विरोधियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। गलियों से लेकर मोहल्लों तक, मुखर्जी के काफिले को जनता का जो भारी समर्थन मिल रहा है, उसने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।अभियान के दौरान कृष्णेंदु मुखर्जी ने सीधे जनता से संवाद किया। उन्होंने वादा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य आसनसोल उत्तर का कायाकल्प करना है। उन्होंने कहा मैं केवल वोट माँगने नहीं, बल्कि आपके परिवार का सदस्य बनकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आया हूँ। विकास की रुकी हुई रफ्तार को तेज करना और हर नागरिक की सुविधा-असुविधा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना ही मेरी प्रतिबद्धता है।आसनसोल उत्तर में कृष्णेंदु मुखर्जी का यह तूफानी दौरा यह साफ संकेत दे रहा है कि भाजपा इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले इस जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। अब देखना यह होगा कि जनसंपर्क का यह उत्साह मतदान केंद्र तक कितना पहुँच पाता है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0